इटावा: सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, बच्चे को नहीं आई खरोंच
Etawah news, इटावा। यूपी के इटावा में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक हो गई, जबकि एक बच्चा सुरक्षित बच गया। हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

खड़े टैंकर में टकराई बाइक
हादसा इकदिल क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हुआ। एक ही परिवार के 4 लोग बाइक पर सवार होकर कानपुर की ओर से इटावा की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में खड़े पानी के टैंकर से बाइक टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

पति-पत्नी, एक बच्चे की मौत
बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे बाइक पर थे और हादसे का शिकार हो गए हादसे में पति-पत्नी और 1 बच्चे की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा बिल्कुल सही सलामत बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।












Click it and Unblock the Notifications