Atiq-Ashraf हत्याकांड पर Shivpal Yadav की सामने आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस कस्टडी में हुई मफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। यादव ने इस हत्याकांड को सरकार की नाकामी बताया है।

Shivpal Singh Yadav

डॉन ब्रदर्स Atiq Ahmed और Ashraf हत्याकांड और सूबे में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर यूपी की सियासत काफी गरम है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने पुलिस हिरासत में मारे गए अतीक और अशरफ हत्याकांड पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, शिवाल सिंह यादव 20 अप्रैल को इटावा पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'ऐसा घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था एवं खुफिया तंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।'

इस दौरान शिवपाल सिंह ने कहा कि अतीक अहमद को एफआईआर दर्ज हने के बाद सपा की सरकार में जेल भेज गया था। जहां तक बात उमेश पाल शूटआउट की है तो वह घटना नहीं होनी चाहिए थी। उमेश पाल के पास सुरक्षा व्यवस्था भी थी। मगर फिर भी यह घटना हो गई।

राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था फेल हुई है। शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए अतीक-अशरफ हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि पुलिस अतीक और अशरफ को बाहर लेकर आई। दोनों पुलिस के संरक्षण में थे, फिर भी यह घटन हो गई। राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरफ से फेल हुई है।

पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पूरी तरह से सरकार की विफलता है। कहा कि हथियारों के साथ पुलिस फोर्स लगा हुआ था। मगर जब हत्याकांड को अंजाम दिया जा रहा था तब पुलिसकर्मियों ने अपने हथियारों को इस्तेमाल ही नहीं किया। सवाल उठता है कि ऐसे अपराधियों की हत्या करने की हिम्मत कैसे पड़ी।

शिवपाल सिंह यादव ने इस सवाल पूछा कि इस तरह की घटनाएं होने लगेंगी तो फिर कोर्ट का क्या काम बचेगा? यादव ने कहा कि इस घटना में सरकार की कानून-व्यवस्था और खुफिया तंत्र पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस दौरान शिवापल सिंह यादव ने यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी मीडिया से बातचीत की।

Recommended Video

      इटावा: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, कहा भाजपा कराती है बेईमानी

      शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए सपा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। हम और अखिलेश मिलकर प्रचार करेंगे और निकाय चुनावों में जीत हासिल करेंगे। इस दौरान शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला।

      शिवपाल यादव ने कहा, बीजेपी अधिकारियों की मदद से चुनाव में बेईमानी का सहारा लेती है, धनबल का उपयोग करती है। लेकिन, हम समाजवादी उनके मंसूबों को विफल कर देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में सपा सत्तारूढ़ भाजपा को देश से हटाने का कार्य करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+