पुलवामा हमले पर शिवपाल यादव ने मोदी सरकार से कही ये बात

Etawah news, इटावा। प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने पुलवामा हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि क्या मतलब है 56 इंच सीने का? यह सब पकिस्तान के इशारे पर हुआ, अब पाकिस्तान को ठीक कर देना चाहिए। हम सरकार के साथ हैं, बदला लेने के लिए फौज को छूट दे देनी चाहिए। पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अब बदले का वक्त आ गया है, सेना को छूट मिलनी चाहिए। प्रसपा व पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है।

Shivpal yadav statement on pulwama attack

शिवपाल ने कहा कि कहीं न कहीं हम लोग आज भी खतरे में है जबकि हमारे देश के जवान बहुत बहादुर हैं, हम लोगों को सजग हो जाना चाहिए। ये घटना हम लोगों को बहुत बड़ा धोखा हुआ है, सरकार की कमी रही है।

निजी स्कूल के उद्घाटन अवसर पर आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शहीद जवानों के परिवार के साथ हम सभी लोग हैं। हमारी पार्टी इस दुःखद घटना में शोक व्यक्त करते हैं। हम लोग इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। सरकार को अब सख्त कदम उठाने चाहिए, हम लोग सरकार के साथ हैं। पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाकर आतंकवादियों का सफाया करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+