'मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा', आजम खान का पुराना वीडियो शेयर कर भावुक हुए शिवपाल यादव

इटावा, 02 मई: उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद से समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल जारी है। चुनाव से पहले साथ आए चाचा शिवपाल यादव एक ओर नाराज हैं तो दूसरी ओर जेल में बंद आजम खान को अपने पाले में करने के लिए जबरदस्त राजनीति हो रही है। मुसलमानों से मोहभंग होने के लग रहे आरोपों के बीच पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रोजा इफ्तार में शामिल होकर संदेश देना चाह रहे हैं कि वह अभी भी मुसलमानों के साथ खड़े हैं। इस बीच शिवपाल यादव, आजम खान को याद कर भावुक हो गए हैं। उन्होंने आजम का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि वह आजम के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे।

shivpal yadav share azam khan old video said i am with you

शिवपाल ने कहा - मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, "अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है! मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा।" आजम खान का यह वीडियो एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम का है। कार्यक्रम में बोलते हुए आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी का भी जिक्र किया। वह कहते हैं, "शिक्षा के मैदान में मैंने जो काम किए हैं, मैं खुद कहना चाहता हूं कि पिछले सौ साल में शायद ही किसी गली में रहने वाले शख्स ने किए हों। जो कल भी गली में रहता था और आज भी गली में रहता है और आगे भी वहीं रहने का इरादा रखता है।"

Recommended Video

    Shivpal yadav and Azam khan: Akhilesh yadav के खिलाफ रचा चक्रव्यूह, ये दल देंगे साथ | वनइंडिया हिंदी

    आजम कहते हैं - शिक्षा के मंदिर में किसी जाति और धर्म की ज्योति नहीं जलाई जा सकती

    आजम खान आगे कहते हैं, "मेरे बच्चों के भी स्कूल हैं और बच्चियों के भी स्कूल हैं। एक बहुत बड़ा विश्वविद्यालय बनाया है और एक मेडिकल इंस्टीट्यूट ऐसा बनाया है, जिसपर पूरा राष्ट्र गर्व करेगा। ये भी कहना चाहता हूं कि अगले पांच सालों में जौहर विश्वविद्यालय एशिया का सबसे शानदार विश्वविद्यालय होगा। ये केवल एक घर वालों के लिए नहीं है, या केवल एक जाति वालों के लिए नहीं है। शिक्षा के मंदिर में किसी जाति और धर्म की ज्योति नहीं जलाई जा सकती है। मेरे बच्चों और बच्चियों के स्कूल ऐसे हैं, जिनपर मैं सोचता हूं तो अपने रोम-रोम पर फक्र करता हूं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+