SP के साथ गठबंधन पर इटावा में बोले शिवपाल सिंह यादव, 11 अक्टूबर तक अखिलेश के जवाब का इंतजार

SP के साथ गठबंधन पर इटावा में बोले शिवपाल सिंह यादव, 11 अक्टूबर तक अखिलेश के जवाब का इंतजार

इटावा, 28 सितंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें अब छह महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान सामने आया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना हमारी प्राथमिकता है।

Shivpal Singh Yadav a big statement in Etawah on alliance with Samajwadi Party

प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने 28 सितंबर को इटावा में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, हमने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए है अब इंतजार पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जवाब का है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए हमारी पार्टी इंतजार कर रही है। अगर सपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी।

हालांकि, शिवपाल सिंह यादव ने कहा 11 अक्टूबर तक अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार रहेगा। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि 12 अक्टूबर से वृंदावन मथुरा से पीएसपी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू होगी। पीएसपी इटावा में जसवंतनगर, इटावा और भरथना की तीनों सीटों के साथ-साथ औरैया की भी तीनों सीटें जीतेगी। जिलापंचायत के चुनाव पर कहा कि भतीजे अंशुल यादव और हम एक हो गए तो अंशुल निर्विरोध अध्यक्ष होंगे। प्रसपा की सरकार बनने पर बीए पास छात्र छात्राओं को रोजगार के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। हर घर में एक बेटा और एक बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+