पति ने घर की तीसरी मंजिल से पत्नी को दिया धक्का, मौत
पत्नी से झगड़े के बाद नाराज पति ने पत्नी का गला पकड़कर उसे घसीटा और घर की छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद महिला को गंभीर चोट आई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। आरोपी पति फरार है
उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में पति ने पत्नी को कथित रूप से घर की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने महिला को छत से धक्का दे दिया, जिसकी वजह से महिला की मैत हो गई। यह घटना रविवार रात की है। जानकारी के अनुसार राजीव कुमार जोकि प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं, उन्होंने अपनी पत्नी को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। महिला को गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एसपी कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
एसपी ने बताया कि महिला की 8 साल के बेटी है, जब बेटी का पिता मां के कमरे में पहुंचा तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। जिसके बाद महिला का गला पकड़कर पति उसे कमरे से बाहर लाता है और घर की छत से नीचे फेंक देता है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। आरोपी पति की पुलिस तलाश कर रही है।
Recommended Video