इटावा: बीवी ने 100 रुपए मांगे तो पति बना हैवान, बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा
इटावा। प्रदेश की योगी सरकार ने आज (23 अक्टूबर) को मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया है। लेकिन नारी शक्ति, नारी सम्मान, एवं नारी स्वाबलंबन की बात उस वक़्त बेमानी साबित हुई। जब भर्थना में एक पति ने अपनी बच्ची के सामने अपनी पत्नी को गली में लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, किसी तरह महिला ने पड़ोसी के घर शरण लेकर अपनी जान बचाई। वहीं, यह सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल घायल महिला को स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, यह मामला इटावा के भर्थना थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर का है। पीड़ित महिला अंकिता ने बताया कि वह कस्बा के मोहल्ला सब्जीमंडी के समीप एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और अपनी बेटी बच्चों के साथ ब्रहम नगर स्थित आवास पर अपने पति व सास के साथ रहती है। लॉकडाउन के दौरान घर में रखी सारी जमापूंजी खत्म हो जाने के बाद उसने अपने पति से बीती रात सौ रूपए मांगे तो वह इसी बात से आग बबूला हो गया। पीड़िता के पति ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करता हुआ अपने हाथ में लाठी लेकर उसे बच्चों के सामने मारने लगा।
पीड़िता अंकिता देवी ने बताया कि वो अपनी जान बचाने के लिए पूरी गली में लोगों से मदद मांगती रही। लेकिन रात के अंधेरे में कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकला। वहीं, निर्दयी पति ने उसे मारना नहीं छोड़ा और लगातार लाठी-डंडों से मेरे ऊपर प्रहार करता रहा। तभी मैं घर के पड़ोसी के घर के में घुसकर जान बचाई इस दौरान मेरा पति लगातार लाठी-डंडों से प्रहार करता रहा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
एडिशनल एस पी ओमवीर सिंह ने कहां कि लॉकडाउन के चलते परिवार की आर्थिक स्तिथ खराब हो गई थी। कल जब पत्नि ने पति से 100 रुपए मांगे तो विवाद शुरू हुआ और उसके बाद पति ने डंडे से मारपीट की मुकदमा लिख लिया गया है। पति फरार है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications