इटावा: भाजपा विधायिका सावित्री कठेरिया का विरोध पड़ा महंगा, पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

Etawah news, इटावा। इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा पहुंचीं बीजेपी विधायक सावित्री कठेरिया का विरोध करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। इस मामले में अभद्रता और पथराव को लेकर पुलिस ने पांच नामजदों को हिरासत में ले लिया है।

five held for opposing bjp mla savitri katheria in etawah

फसल जलने के बाद मौके पर पहुंची थीं भाजपा विधायक

दरअसल, बीते 28 अप्रैल को इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा में करीब 1500 बीघा फसल आग लगने से स्वाहा हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद भरथना एमएलए सावित्री कठेरिया मौके पर पहुंची। इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद विधायिका को वहां से भागना पड़ा।

five held for opposing bjp mla savitri katheria in etawah

पांच नामजद हिरासत में

इस मामले में सावित्री कठेरिया ने लवेदी थाने में गाड़ी पर पथराव करने, धक्का-मुक्की, अभद्रता और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया। इसी मुकदमे के आधार पर पुलिस ने दुर्गापुरा के सौरव यादव, प्रवीन यादव, शिवम यादव, यदुवीर यादव और मुकेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+