पहले पति की मौत, दूसरे से की शादी, अब तीसरे से हुआ प्यार, शादी की जगह मिली जेल
Etawah, UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। यूपी के इटावा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने अपने पति के शव को जला दिया।
शव को स्कूल परिसर में ही जलाया गया था और शव पूरी तरह जला नहीं था। ऐसे में जब सुबह लोग वहां पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। उसके बाद लोगों ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर महज 12 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया।

यह पूरा मामला बसरेहर थाना क्षेत्र के रमपुरा लौहरई में स्थित प्राइमरी विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में 52 वर्षीय चरण सिंह का सुबह में लोगों ने शव देखा था। चरण सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी गीता द्वारा देवर के ऊपर पति की हत्या करने का आरोप लगाया गया था।
इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि गीता ही अपने प्रेमी जबर सिंह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। खुद को बचाने के लिए उसने अपने देवर को फसाने के लिए उसका नाम लिया है। ऐसे में पुलिस इस दिशा में जांच शुरू करते हुए गीता को हिरासत में ले ली।
गीता को हिरासत में लेकर पुलिस जब उससे पूछताछ की तो पुलिस को गुमराह करने लगी। पुलिस जब कड़ाई से पूछताछ करने लगी तो गीता टूट गई और उसने पूरा मामला बताया। गीता ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले संजय से हुई थी। बाद में संजय की मौत हो गई।
संजय की मौत हो जाने के बाद वह चरण सिंह से शादी कर ली। चरण सिंह के साथ शादी करने के बाद उसके दोस्त जबर सिंह के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी और वह इस मामले का विरोध कर रहा था।
इसी कारण उसने अपने प्रेमी जबर सिंह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने अपने पति के शव को जला दिया था। इस मामले का खुलासा रविवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा करते हुए महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications