स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आई बाइक में लगी आग, देखिए वीडियो
इटावा। देश के सबसे बड़े रेल-मार्ग पर ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इटावा में बिहार से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के सामने से एक बाइक सवार युवक चपेट में आ गया था। किसी तरह युवक तो दूर हट गया लेकिन उसकी बाइक ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गयी। देखते ही देखते वह बाइक आग के गोले में तब्दील हो गयी। समय रहते ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोका।

इमरजेंसी ब्रेक लगने के बाद ट्रेन वहीं रुक गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने ट्रेन को पीछे हटवाया। इंजन के नीचे फंसी बाइक को निकलवाया गया। इससे ट्रेन को करीब आधा घंटे की देरी हुई। फिर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रेन ड्राइवर यदि समय रहते इमरजेंसी ब्रेक न लगाता तो यह हादसा बड़ा हो जाता और ट्रेन में सवार यात्रियों की जान पर बन आती। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस संबंध में रेल अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications