मिठाई खाते ही जयमाल स्टेज पर खुल गया दूल्हे का ऐसा राज कि दुल्हन ने लौटा दी बारात

मिठाई खाते ही जयमाल स्टेज पर खुल गया दूल्हे का ऐसा राज कि दुल्हन ने लौटा दी बारात

इटावा, 24 फरवरी: शादी समारोह के बीच उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दरअसल, दूल्हा शादी में बालों की विग और नकली दांत लगाकर मंडप में पहुंचा था, जिसकी जानकारी दुल्हन को हो गई। जानकारी होने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। हालांकि, दूल्हे पक्ष ने दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने किसी की भी एक न सुनी। अंतत: दूल्हे को ही बारात वापस लेकर जाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

ये मामला इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव का है। भरथना थाना क्षेत्र के ध्यानपुरा निवासी महेश चंद्र ने अपनी पुत्री संगीता की शादी अजय कुमार निवासी बिधूना के साथ तय की थी। तय समय के अनुसार, 22 फरवरी को बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव में बने मैरिज होम में पहुंची। घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा अजय कुमार द्वारचार की रस्म के लिए दरवाजे पर पहुंचा। इस दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष का स्वागत सत्कार किया।

स्टेज पर खुल गया दूल्हे का राज

स्टेज पर खुल गया दूल्हे का राज

वहीं, वरमाला का कार्यक्रम शुरू होने के समय दुल्हन स्टेज पर पहुंच गई, तभी अचानक से दुल्हन की सहेलियों और महिलाओं ने दूल्हे को देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। जिसके बाद दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे को मिठाई खिलाई तो दूल्हे को मुंह चलाने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने इसकी जानकारी लड़की के भाई को दी। बारात में इस बात को लेकर हंगामा हो गया। उसी बीच किसी ने बताया कि लड़के के तो बाल भी नकली हैं। ये बात सामने आने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद लड़की ने शादी से मना कर दिया।

दांत और बाल नकली थे दूल्हे के

दांत और बाल नकली थे दूल्हे के

इस दौरान दूल्हे पक्ष ने लड़की को मनाने की खूब कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस मामले दुल्हन संगीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने शादी से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि लड़के के दांत और बाल नकली थे। मैंने घर पर भी बोल दिया कि अगर उन्होंने जबरदस्ती की, तो वो आत्महत्या कर लेगी। पहले लड़के के घरवालों ने ये बात छुपाई है। बाद में पता चलता, तो ज्यादा समस्या होती। मामले में बुधवार को पुलिस से शिकायत की गई है। किसी पक्ष पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:- 'लंदन के टिकट' पर अखिलेश ने किया पलटवार, बोले- योगी ने बुक कराया लखनऊ से गोरखपुर का टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+