Etawah: गंगा दशहरा के मौके पर यमुना नदी में डूबे 6 युवकों में से 4 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी
जब दो दोस्त गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे तब बाकी दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते सभी दोस्त डूबने लगे। मौके पर मौजूद अन्य गोताखोरों ने 4 युवकों को तो बचा लिया लेकिन 2 अभी भी लापता हैं।

उत्तर प्रदेश के इटावा में गंगा दशहरा के मौके पर यमुना नदी में नहाने गए एक ही गाँव के 6 युवक गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक यमुना नदी के बीचो-बीच नहा रहे थे, जहां गहराई अधिक होने से वह डूबने लगे। जब साथियों ने आपस में बचाने की कोशिश की तो वह लोग भी डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास नदी किनारे मौजूद ग्रामीण तैराकों ने नदी में छलांग लगाकर चार युवकों की जान बचाकर बाहर निकाल लिया जबकि दो नदी में डूब कर लापता हो गए हैं।

एक ही गांव के 6 युवक यमुना में डूबे, 4 को बचाया
बता दें इटावा के सिविल लाइन अंतर्गत विजयपुरा गांव के पास सिद्ध ऋषि मंदिर घाट के पर गंगा दशहरा के मौके पर यमुना नदी में यह हादसा हुआ है। डूबने वालों में विक्की पुत्र बालेसर जाटव उम्र 16 वर्ष, सूरज पुत्र प्रताप सिंह उम्र 22 वर्ष, तेज प्रताप पुत्र रघुवर दयाल उम्र 16 वर्ष, निखिल पुत्र हरिश्चंद्र उम्र 16 वर्ष, भोले पुत्र बृजेश उम्र 16 वर्ष, बिट्टू उम्र 16 वर्ष शामिल हैं।

दो दोस्तों को बचाने में डूबे अन्य चार युवक
जानकारी अनुसार जब यह सभी युवक सिद्धि ऋषि मंदिर घाट के पास नहा रहे थे कि अचानक नहाते समय गहरे पानी में जाने से विक्की व सूरज डूबने लगे तो अन्य साथियों ने इन्हें बचाने का प्रयास किया, जिस कारण यह लोग भी डूबने लगे। गांव के लोगों ने आनन-फानन में नदी में छलांग लगाकर तेजप्रताप, भोले, निखिल और बिट्टू को बचा लिया, जबकि विक्की व सूरज अभी भी लापता हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस समेत अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। युवकों की तलाश जारी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications