इटावा: घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय लड़की का शव, मांग में भरा था सिंदूर

इटावा: घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय लड़की का शव, मांग में भरा था सिंदूर

इटावा, 29 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से है। यहां एक 17 वर्षीय लड़की का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य इकट्ठा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों से ली। बता दें, प्रियंका की मां ने गांव के ही एक युवक पर साथियों संग उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

Etawah: 17-year-old girl body found hanging

यह वारदात इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के उमरई गांव की है। गांव निवासी अनिल राजपूत खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी बेटी प्रियंका (17) क्षेत्र के ही एक कॉलेज में पढ़ती थी। प्रियंका की मां निर्मला देवी ने बताया कि शनिवार देर शाम वह छोटी बेटी काजल के साथ वैदपुरा स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक में दवा लेने के लिए गई थीं। पति अनिल घरेलू काम से इटगांव गए थे। घर में बड़ी बेटी प्रियंका अकेली थी। बकौल निर्मला देवी जब वह घर लौटी तो गांव का एक युवक उनके घर से निकल कर जाता दिखाई दिया।

प्रियंका की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब वो अपनी छोटी बेटी काजल के साथ घर के अंदर पहुंची तो प्रियंका कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी पर लटक रही थी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रियंका को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी को नीचे उतारा तो देखा कि उसकी मांग में सिंदूर भरा हुआ था और उसके हाथों पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है जिस युवक पर आरोप लगा है उसकी मृतका से दोस्ती थी।

पिछले कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा था। इसी को हत्या की वजह बताया गया है। तहरीर व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण, सीओ सैफई और वैदपुरा प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पहले परिजनों ने डॉयल 112 पर प्रियंका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। फिर परिजनों ने एक लड़के पर शक जाहिर किया है क्योंकि पिछले दिनों उस लड़के ने मारपीट की थी। मृतका की मांग में भरी सिंदूर की कहानी कुछ उलझी लगती है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जाएगा। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+