घर में लोडेड बंदूक से खेल रहा था 8 साल का बच्चा, धांय की हुई आवाज और...

Recommended Video

    घर में लोडेड बंदूक से खेल रहा था 8 साल का बच्चा, धांय की हुई आवाज और...

    इटावा। इटावा में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अकालगंज मोहल्ले में आठ वर्षीय मासूम को गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में मासूम के परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर दौड़े, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मौके पर सीओ सिटी समेत फोरेंसिक टीम और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है। मासूम मथुरा से छुट्टियां बिताने ननिहाल में आया था।

    eight year old child died while playing with gun

    मृतक मासूम के नाना इजरायल ने बताया कि उनका आठ वर्षीय नाती अपनी मां के साथ कुछ दिन पूर्व गर्मियों की छुट्टियां बिताने इटावा ननिहाल आया हुआ था। घर में मौजूद सभी बच्चे आपस में खेल-कूद रहे थे। तभी खेलते समय उनके हाथ में घर में रखी दुनाली बंदूक लग गई जोकि पहले से लोड रखी हुई थी। खेलते समय उसके हाथ से गोली चल गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    eight year old child died while playing with gun

    सीओ सिटी एस.एन वैभव पाण्डेय ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अकालगंज मोहल्ले में एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गयी है। सूचना मिलने के बाद हम लोगों ने मौके पर आकर जांच की तो पता चला है कि लायसेंसी डबल बैरल बंदूक से बच्चों के आपस में खेल-खेल में गोली चलने से हादसा हुआ है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया है जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ क्लियर हो पायेगा। मृतक मासूम अजनान अपने ननिहाल आया हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+