कॉन्स्टेबल ने की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग, जारी हुआ ये फरमान
इटावा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने वाले पीएसी के एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। कांस्टेबल का नाम मुनीश यादव है। बीते शनिवार को मुनीश लाल समाजवादी टोपी पहने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उनके हाथ में एक तख्ती थी, जिसपर लिखा था, ''योगी सरकार को बर्खास्त करो।''

कानून-व्यवस्था को लेकर की थी बर्खास्तगी की मांग
प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर मुनीश ने कहा था कि राज्य सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन देने आए थे। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से इटावा के रहने वाले मुनीश यादव नोएडा में तैनात हैं।
अनुशासनहीनता के आरोप में खुद हो गए बर्खास्त
इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने अनुशासनहीनता के आरोप में मुनीश यादव की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, मुनीश यादव के परिजनों का कहना है कि मुनीश मानसिक रूप से परेशान हैं, इसलिए ऐसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications