सेल्फी लेने के चक्कर में तीन दोस्तों के सामने तड़पकर तोड़ा दम, चाहकर भी कोई नहीं बचा सका
Etawah news, इटावा। मोबाइल और सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी के रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है। अमूमन कई लोग ऐसे होते हैं जो सोने से पहले और उठने के बाद अगर कुछ देखना पसंद करते हैं तो वो है उनकी सोशल लाइफ पर बिखरे लाइक और कमेंट्स। हर दूसरा इंसान आपको सेल्फी लेता आमतौर पर नजर आ जाएगा, लेकिन कई बार इसी तरह की चीजें आपको भारी पड़ सकती हैं। ऐसा ही कुछ यूपी के इटावा में हुआ जहां एक सेल्फी लेते वक्त एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

18 साल के युवक की दर्दनाक मौत
हर रोज मोबाइल से सेल्फी लेने के दौरान कई लोगों की जान चली जाती है लेकिन लोग ऐसी घटनाओं से बचने के बजाय घटना का शिकार बनते जा रहे हैं। इसकी बानगी बना इटावा का ये ताजा मामला जहां सेल्फी के चक्कर में एक 18 साल के युवक की मौत हो गई।

सेल्फी लेने पेड़ पर चढ़ा युवक
इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र के गोविंदनगर में रहने बाले 18 वर्षीय शिव की सेल्फी लेने के दौरान मौत हो गई जिससे पूरे घर मे कोहराम मच गया है। पूरा मामला इटावा जनपद के भरथना इलाके के गोविंदनगर का है जहां बीएससी में पड़ने बाले 18 वर्षीय शिव की सेल्फी लेने के दौरान पेड़ पर चढ़ा जहां पर बिजली की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

11 हजार वॉट की बिजली लाइन की चपेट में आया युवक
बताया जा रहा है कि शिव अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने गया था और तीनों दोस्त एक दूसरे की तस्वीर खींच रहे थे तभी शिव एक जामुन के पेड़ पर चढ़ गया और सेल्फी लेने लगा। मिली जानकारी के अनुसार पेड़ के करीब ही लगभग 11 हजार वाट की बिजली की लाइन गुजर रही थी। सेल्फी लेने में मशगूल शिव इस लाइन की चपेट में आ गया और उसकी उसी दौरान मौत हो गई। शिव को करंट लगते देख उसके दोस्तों ने तुरंत उसके परिजनों को फोन किया। जब तक शिव के परिजन आए तब तक उसकी मौत हो गई थी जिससे घर मे कोहराम मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications