भाजपा में शामिल होने का बना रहे थे दबाव, मना करने पर सपा नेता को पीटा

Etawah News, इटावा। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण के दौरान इटावा में भाजपा नेता की दबंगई देखने को मिली। यहां भाजपा नेता ने सपा जिला सचिव को जमकर पीटा। पीड़ित सपा नेता का आरोप है कि भाजपा नेता विमल भदौरिया उसपर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस की मानें तो दो पक्षों में मारपीट हुई। मामले की जांच की जा रही है।

BJP leader Vimal Bhadoria beaten by SP leader

जानकारी के अनुसार, मामला इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र का है। यहां समाजवादी पार्टी छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विमल भदौरिया सपा जिला सचिव के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। सपा के जिला सचिव शिल्पू पुलिस को बताया कि विमल भदौरिया उसपर भाजपा में शामिल होने का दवाब बना रहे है। मना करने पर भदौरिया ने सपा नेता शिल्पू के साथ मारपीट की। वहीं, भाजपा नेता की मानें तो सपा के शिल्पू भाजपा को वोट डालने से रोक रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जिसमें सपा नेता शिल्पू गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस की मानें तो दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना का संबंध चुनाव से नहीं है। इन लोगों की आपसी रंजिश है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्य कार्रवाई की जायेगी।

भाजपा मंत्री ने कानपुर में दी सीओ को धमकी
कानपुर में भाजपा नेता पोलिंग बूथ पर दबंगई करते नजर आए।बीजेपी से सीसामऊ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता सुरेश अवस्थी की कोतवाली सीओ जनार्दन दुबे से पोलिंग एजेंट के मतदान केंद्र पर बैठने को लेकर जमकर कहासुनी हुई। मेयर प्रमिला पांडेय के साथ मौजूद भाजपा नेता ने सीओ को धमकी दे डाली। इसके बाद सुरेश अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:- इटावा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+