इटावा: भाजपा नेता पर युवती से रेप का आरोप, पुलिस ने छेड़खानी में दर्ज किया मुकदमा

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में एक युवती ने बीजेपी नेता समेत 3 अन्य लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि वह शौचा करने गई थी, तभी बीजेपी नेता ने अपने साथियों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला छेड़खानी में दर्ज किया है। युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने बताया कि युवती के द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उन लोगों में एक मनोज राजपूत है जोकि बीजेपी नेता है। बाकी के तीन अन्य लोग हैं।

bjp leader allegedly misdeeds girl in etawah

क्या है पूरा मामला

इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी दूसरे गांव के बताए जा रहे हैं, जिमसें एक स्थानीय भाजपा नेता बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह बीत शाम करीब आठ बजे अपने पशुओं के बाड़े के पीछे शौच क्रिया के लिए गई। वैसे ही आरोपियों ने उसके सिर पर कुछ मार दिया, जिससे वह गिर गई। इतने में आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा किया दर्ज

पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दो लोगों ने रेप किया, तब तक लड़की का मुंह खुल गया, जिससे वह चीख पुकार करने लगी। इतने में आरोपी भाग खड़े हुए। हंगामा और चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो लड़की को निर्वस्त्र हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस ने मामला छेड़खानी में दर्ज किया है युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती के द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उन लोगों में एक मनोज राजपूत है, जो कि बीजेपी नेता है बाकी के तीन अन्य लोग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+