कैसे हुआ 50 हजार के इनामी प्रवीण दुबे उर्फ बउआ का एनकाउंटर, जानिए पुलिस की जुबानी

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश प्रवीण दुबे उर्फ बउआ ढेर हो गया। जबकि उसके तीन साथी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। खास बात यह है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भी पता नहीं था कि बदमाश विकास दुबे का करीबी है और 2 जुलाई की रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था। बाद में शिनाख्त होने पर पता चला कि प्रवीण दुबे कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का करीबी है। इस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

Bahua Dubey, who was present with Vikas Dubey during Kanpur Encounter, killed in an encounter

Recommended Video

    Kanpur Encounter Case: Vikas Dubey के दो और साथी ढेर,Kanpur,Etawah में हुई मुठभेड़ | वनइंडिया हिंदी

    एसएसपी इटावा आकाश तोमर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा महेवा के पास चार स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने एक स्विफ्ट डिजायर कार लूटी। स्विफ्ट कार लूटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। इस दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कचौरा घाट रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।

    दोनों ओर से फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बदमाश की शिनाख्त प्रवीण उर्फ बउआ दुबे के रूप में हुई है, जो विकास दुबे का साथी है। प्रवीण उर्फ बउआ दुबे भी कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात में शामिल था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। बउआ दुबे के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व एक दुनाली बंदूक समेत 12 बोर के कारतूस बरामद किए है। इसके साथ ही बउआ दुबे के बाकी साथियों की तलाश शुरू हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+