इटावा: सरकारी आवास में ASP क्राइम की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पिया फिनाइल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में तैनात एएसपी क्राइम की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फिनाइल पी लिया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की तबीयत अब सुधार है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को वजह माना जा रहा है।

ASP Crimes wife drank phenyl

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इटावा जिले में तैनात एएसपी क्राइम महेश सिंह अत्री की 40 वर्षीय पत्नी पल्लवी ने घर में रखा फिनाइल पी लिया। नौकर ने इसकी जानकारी एएसपी को दी। इसके बाद आवास के सामने रहने वाले सीओ चकरनगर एसएन वैभव पांडेय घर पर पहुंचे और कार से एएसपी की पत्नी को जिला अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। बता दें कि दिसंबर 2018 में पत्नी पल्लवी चौधरी ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। एएसपी की पत्नी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं।

एएसपी की पत्नी द्वारा फिनाइल पीने के पीछे पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है लेकिन कलह का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि एएसपी की पत्नी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। अब उनकी हालत में सुधार है। एएसपी सिटी ने इस मामले में किसी पारिवारिक विवाद की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+