सपा मुखिया अखिलेश ने सैफई में मनाई होली, लखनऊ से जाते समय रोडवेज बस में किया सफर
इटावा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हर साल इटावा के सैफई में पुश्तैनी घर में होली मनाने जाते हैं। वहां मुलायम सिंह यादव का खानदान और रिश्तेदार जुटते हैं। इस बार भी सैफई में मुलायम सिंह यादव के घर होली खेलने उनका कुनबा जमा हुआ। वहां बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मच को फूलों से सजाया गया। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों को एक-दूसरे पर उछालकर होली खेली। समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Recommended Video

होली के अवसर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि होलिका दहन एवं होली की सतरंगी शुभकामनाएं एवं बधाई! आइए भारतीय संस्कृति के बहुरंगी रंगों में रंग कर प्रेम और सौहार्द से एक-दूजे के गले लगें। सोमवार को सैफई में होली खेलने के लिए अखिलेश यादव परिवार के साथ रविवार को ही लखनऊ से रवाना हुए। रास्ते में कन्नौज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाएं और लोगों के बीच भाईचारे का संदेश पहुंचाएं।

सैफई की यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने छिबरामऊ से तालग्राम तक का सफर रोडवेज बस से तय किया। उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि होली पर घर जाते हुए एक्सप्रेसवे पर रोडवेज़ बस में यात्रा की। जितनी अच्छी सड़क बनाई, उतनी ही अच्छी बसों पर जनता का पूरा हक़ है, यही सोचकर हमने दुनिया की सबसे अच्छी बसें चलाने का निर्णय लिया था। 2022 में आकर हम यूपी रोडवेज़ में हर जगह वर्ल्ड क्लास बस चलवाएंगे।
सीएम योगी ने भी दी होली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उमंग और उत्साह का यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर्षोल्लास का यह त्योहार सावधानी से मनाएं। उन्होंने होली के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications