Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई पर्यटकों से भरी बस, दो की मौत, CM योगी ने जताया दुख

इटावा, 04 मई: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में सवार सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी दिल्ली, मथुरा, आगरा होते हुए अयोध्या और काशी की यात्रा पर निकले थे। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

accident at agra lucknow expressway in etawah 2 people lost life

हादसे के वक्त गहरी नींद में थे सभी पर्यटक

हादसा चौबिया इलाके में 113 चैनल पर गोपालपुर गांव के पास हुआ। कर्नाटक से 50 पर्यटकों को लेकर बस वाराणसी जा रही थी। रास्ते में ही बस की टक्कर सामने से आ रहे कंटेनर से हो गई। भीषण हादसे में बस में बैठे दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशास‍न के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब सभी यात्री गहरी नींद में थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि घायलों का इलाज करवाया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+