तंबाकू व्यापारी के आवास पर GST विभाग की रेड, 8 करोड़ कैश, करोड़ों की संपति के दस्तावेज बरामद

Etawah news, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तंबाकू व्यापारी के आवास से साढ़े आठ करोड़ रुपए कैश बरामद किए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज भी मिल हैं, जिन्हें अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के साथ घर की घेराबंदी कर मारा छापा

पुलिस के साथ घर की घेराबंदी कर मारा छापा

विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ पहले व्यापारी के आवास की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। इसके बाद व्यापारी के घर में घुसकर पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों ने तम्बाकू व्यापारी के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापामारी करने के बाद आवास में छापेमारी की। 48 घंटे से अधिक चली छापेमारी और पूछताछ में जीएसटी विभाग के अधिकारियों को व्यापारी के घर से साढ़े आठ करोड़ की नकदी समेत करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले, जिन्हें अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

व्यापारी पर था ढाई से तीन करोड़ जीएसटी टैक्स चोरी का केस

व्यापारी पर था ढाई से तीन करोड़ जीएसटी टैक्स चोरी का केस

जीएसटी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि सूत्रों की जानकारी के आधार पर प्रदेश के अलग-अलग करीब दस जनपदों में छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज मिले है, जिन्हें कब्जे में लेकर छानबीन की जायेगी। इटावा में व्यापारी श्यामसुंदर चौरसिया पर ढाई से तीन करोड़ जीएसटी टैक्स चोरी का केस था, जिसके बाद यह छापेमारी की गयी। इस दौरान व्यापारी के घर से साढ़े आठ करोड़ रुपए नकद मिले, जिसमे डेढ़ करोड़ रुपए जीएसटी टैक्स का बैंक में जमा करवा दिया गया है।

सात करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया व्यापारी

सात करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया व्यापारी

उन्होंने बताया कि व्यापारी बाकी सात करोड़ की नकदी का वह हिसाब-किताब नहीं दे पाए हैं, जिससे यह साबित हो रहा है कि रकम नंबर दो के तरीके से कमाई गई थी। छापेमारी में प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+