मां की आखों में आंसू देखकर महिला पुलिसकर्मी ने भूखे बच्चे को गोद में बैठाकर पिलाया दूध

Etah news, एटा। यूपी के एटा में एक ऐसा वाकया देखा गया जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। पुलिस कार्यालय एटा में एक गरीब महिला अपनी गोद में करीब एक साल के बच्चे के साथ अपनी फरियाद लेकर पुलिस कार्यालय पहुंची। पुलिस कार्यालय की शाखा शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात महिला आरक्षी वर्षा पाल ने जब उस महिला की आंखों में आसूं देखे तो उससे उसकी समस्या पूछी। महिला ने बताया कि उसका नाम विनीता है और उसके पति का नाम विनोद है, वह घंटाघर, थाना कोसीकलां, जनपद मथुरा की रहने वाली है।

woman police constable feeding baby with milk on her lap

उसने बताया कि उसका पति उसे मथुरा से अपनी मौसी के घर ले चलने की कहकर लाया था। एटा में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और उसका पति दोनों को अकेला छोड़कर चला गया। उसके पास पैसे नहीं थे तो किसी राहगीर से मदद की गुहार लगाई तो उसने पुलिस कार्यालय का रास्ता दिखा दिया। उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने भूखे बच्चे को दूध भी पिला सके। मां भूख से रोते बच्चे को दूध की बोतल में पानी भरकर उसे चुप करा रही थी।

woman police constable feeding baby with milk on her lap

उस महिला की दर्द भरी दास्तां सुनकर महिला आरक्षी वर्षा को दया आ गई और पास की ही चाय की दुकान से उसके बच्चे के लिए दूध का प्रबंध कराया और उसको वापस उसके घर तक जाने का किराया भी दिया। वर्षा की इस परोपकारी इंसानियत को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+