UP: इलाज के नाम पर महिला को ले गए गाजियाबाद, बंधक बना एक माह तक किया यह काम, रुला देगी आपबीती
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला को इलाज के नाम पर हकीम गाजियाबाद ले गया, जहां उसने व अन्य साथियों ने इसे बंधक बनाकर एक माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों व पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाज के बहाने ले गया गाजियाबाद एटा के जलेसर थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कुछ दिनों से हकीम के पास इलाज के लिए जाती थी। एक दिन हकीम ने बेहतर इलाज के लिए गाजियाबाद चलने को कहा। इलाज के नाम पर वह मुझे गाजियाबाद ले आया।

बंधक बना किया दुष्कर्म महिला ने बताया कि वह उसे गाजियाबाद जिस कमरे पर ले गया वहां जबरन मुझे बंधक बना लिया। उसने यहां कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह मुझसे धर्म परिवर्तन करने व निकाह के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसके दो अन्य साथियों ने भी दुष्कर्म किया।
ऐसे निकली चंगुल से महिला ने बताया कि इन लोगों ने उसे एक माह तक बंधक बना कर रखा था। एक दिन कमरे का दरवाजा खुला रह गया और मैं वहां से भाग निकली।
एसएसपी राजेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी यूसुफ जो दादरी थाना गौतमबुद्ध नगर जिले का रहने वाला है को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूसुफ ने खुद को हिंदू बताया था। 8 जनवरी 2023 को आया और कहा कि उस पर काले जादू का असर है।जिसे उतारने को एक दिन के लिए लोनी चलना होगा।13 फरवरी को लोनी लाकर एक घर में बंधक बना रखा। 13 मार्च को महिला वहां से भाग निकली थी।












Click it and Unblock the Notifications