'आंटी' कहने पर महिला ने लड़की को बीच बाजार जड़ा ​तमाचा, VIDEO में देखिए क्या हुआ फिर?

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक महिला को 'आंटी' कहना एक लड़की को भारी पड़ गया। भड़की महिला ने बीच बाजार लड़की थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामा होते देख बाजार में तैनात महिला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अलग किया। महिला और लड़की के बीच मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। यह वीडियो वायरल हो गया है।

watch video woman beats girl for called her aunty

आंटी कहने पर महिला ने लड़की को जड़ा तमाचा

Recommended Video

    UP: 'आंटी' कहना पड़ा महंगा, बीच बाजार जमकर हुई मारपीट, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    मामला जिले के बाबूगंज बाजार का है। सोमवार की शाम को बाजार में काफी भीड़ थी। दुकान पर महिलाएं करवाचौथ का सामान खरीदने आई थीं। इसी दुकान पर एक लड़की भी मौजूद थी, जो सामान खरीद रही थी। इसी बीच लड़की ने दुकान पर खड़ी एक महिला से थोड़ा साइड होने के लिए कहा। लेकिन लड़की ने महिला 'आंटी' कह दिया था। फिर क्या था, महिला ने इतनी भड़क गई गई उसने आव देखा न ताव लड़की को तमाचा जड़ दिया।

    20 मिनट तक होती रही लड़ाई

    तमाचा पड़ते ही लड़की भी आगबबूला हो गई। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। महिला के साथ दो और युवतियां थीं और लड़की के साथ भी एक सहेली थी। दोनों पक्षों में मारपीट, हंगामा होते देख बाजार में मौजूद महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। करीब 15 से 20 मिनट तक बाजार में हंगामा चलता रहा। महिला पुलिस ने विवाद का कारण पूछा तो लड़की बताया कि उसने दुकान पर खड़ी महिला से कहा, 'आंटी थोड़ा साइड हो जाइए'। इतना कहते ही वह भड़क गई और मारपीट शुरू कर दी। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+