UP News: युवक छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव करने लगा, बाइक छोड़कर भागे पुलिसकर्मी, देखें Video
UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से पुलिस के ऊपर पथराव किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि एटा जनपद में दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
यह पूरी घटना एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की छत पर खड़ा एक युवक 112 नंबर के पुलिसकर्मियों पर पत्थर कर रहा है।

इस दौरान छत पर खड़ी एक महिला उसे रोकने का प्रयास कर रही है। बावजूद इसके युवक रुक नहीं रहा है और पुलिसकर्मियों के ऊपर पत्थर फेंक रहा है। पत्थर फेके जाने के दौरान पुलिसकर्मी अपनी बाइक छोड़कर वहां से भागता दिखाई दे रहा है।
कहा जा रहा है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो बनाकर लोगों ने इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा।
पुलिस का कहना है कि खानपुर गांव के रहने वाले राम शकील और विनोद कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि विनोद कुमार के पक्ष का एक युवक इस दौरान छत पर चढ़ गया था। छत पर चढ़ने के बाद वह पुलिसकर्मियों के ऊपर पत्थर फेंकने लगा। फिलहाल इस बारे में थाना प्रभारी आरके सिंह द्वारा बताया गया कि पुलिस पर पथराव नहीं हुआ है।
देखें Video-
उन्होंने कहा कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची थी। हालांकि मारपीट के मामले में किसी विपक्ष द्वारा अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। यदि इस मामले में कोई भी पक्ष शिकायत करता है तो मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications