Video: गंदगी देख शौचालय की सफाई करने लगे बीजेपी विधायक, कर्मचारियों के छूटे पसीने, पल भर में चमक उठा शौचालय
UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में रविवार को विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को शौचालय का इस्तेमाल करने के साथ ही उसके साफ सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया।
विश्व शौचालय दिवस मनाने और जागरूकता अभियान के दौरान मारहरा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी रविवार को मारहरा कस्बे में बने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि सामुदायिक शौचालय में गंदगी व्याप्त है। उसके बाद वह खुद ब्रश उठा लिए और साफ सफाई करने में जुट गए। विधायक को साफ सफाई करता देख कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
सामुदायिक शौचालय पर तैनात कर्मचारी भी ब्रश और झाड़ू लेकर साफ सफाई करने के लिए दौड़ पड़े। गंदगी से पता शौचालय थोड़ी ही देर में चमकने लगा। उसके बाद सामुदायिक शौचालय वह आसपास भी साफ सफाई की गई।
सामुदायिक शौचालय में साफ सफाई के दौरान का वीडियो भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह भी बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी द्वारा ऐसा कार्य किया गया है।
इसके पहले भी विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के दौरान काफी स्वच्छता कार्य किए गए थे और उनके कार्य काफी चर्चा में रहे। स्वच्छता को लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी उनकी सराहना की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications