UP: नींव की खुदाई में मिला खजाना, जंगल में आग की तरह गांव में फैली खबर, फिर जो हुआ सुनकर रह जाएंगे हैरान
UP Etah News: यूपी के एटा में एक घर की नींव की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबी एक तिजोरी मिली। तिजोरी मिलने के बाद हड़कंप मच गया, हालांकि बाद में गांव पहुंचे नायब तहसीलदार ने उसे कब्जे में ले लिया।
UP Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई करते समय मिट्टी में दबी हुई एक तिजोरी मिली। तिजोरी मिलने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को ही वहां भीड़ एकत्रित होने लगी। देखते ही देखते पूरा गांव जुट गया।
बाद में किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और उसके बाद नायब तहसीलदार को सूचना दिया गया। नायब तहसीलदार ने तिजोरी को कब्जे में ले लिया। तिजोरी का ताला बंद था ऐसे में उसे खोला नहीं जा सका है।

वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि तिजोरी में सोने और चांदी के आभूषण छिपाकर रखे गए होंगे। कुछ लोगों का कहना है कि आभूषण के साथ ही उसमें कागजात वगैरह भी रखे गए हैं। फिलहाल तिजोरी खोलने के बाद भी उस में रखे गए सामान की जानकारी हो पाएगी।
यह पूरा मामला एटा जनपद के जिन्हौरा गांव का है। गांव में भू प्रकाश माहेश्वरी का मकान है। बताया जा रहा है कि भू प्रकाश माहेश्वरी के पूर्वज जमींदार थे गांव में सर्वाधिक जमीन उनके पास से ही थी। लेकिन समय बदलता गया और मौजूदा समय में भू प्रकाश माहेश्वरी आर्थिक तंगी का शिकार हैं।
भू प्रकाश माहेश्वरी के पास जो पुश्तैनी आवास था वह पिछली बार हुए बरसात में धराशाई हो गया। मकान धराशाई होने के बाद माहेश्वरी काफी परेशान हो गया और उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया। नाम स्वीकृत हो जाने के बाद प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए वह नींव की खुदाई करवा रहा था।
बृहस्पतिवार को वह अपने पुराने पुश्तैनी मकान की मिट्टी हटाकर उसी का स्थान पर खुदाई करवा रहा था। इसी बीच नींव की खुदाई में लगे मजदूरों को मिट्टी में तिजोरी या गहना रखे होने की जानकारी मिली। उसके बाद उसे खोदकर बाहर निकाला गया तो पता चला कि वह तिजोरी है।
भारी भरकम तिजोरी जमीन के अंदर से निकलने के बाद इसकी सूचना धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी उसके बाद पुलिस को भी सूचना दिया गया। थानाध्यक्ष सुभाष सिंह कठेरिया पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। उसके बाद उस उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के बीच की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार भी गांव में पहुंचे और तिजोरी को कब्जे में ले लिए। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन के अंदर खुदाई करने के बाद निकली तिजोरी लगभग 3 कुंतल या उससे अधिक वजन की है। फिलहाल, खुदाई के दौरान तिजोरी मिलने की बात को लेकर गांव में जितने मुंह उतनी बातें चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications