एटा: रोडवेज बस ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बच्चे समेत तीन की मौत, पांच घायल

एटा। मलावन थाना क्षेत्र जीटी रोड स्थित गांव पथरोल के पास रोडवेज बस और ईको कार की टक्कर हो गई। हादसे में ईको कार सवार 5 लोग घायल हो गए। वहीं, एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

three died in road accident in etah

दर्दनाक दुर्घटना को देख स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोंगों द्वारा नजदीकीय थाना मलावन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आदेश ने बताया कि वे सभी लोग ईको कार में सवार थे। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

डॉ, प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में थाना मलावन क्षेत्र से एक एक्सीडेंट का मामला सामने आया है, जिसमें 2 पुरुष और एक बच्चा मृत अवस्था में जिला अस्पताल में लाए गए हैं और करीब 5 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं।पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+