एटा: किशोरी के साथ टॉयलेट में गैंगरेप, गांव के पूर्व प्रधान और उसके दो साथियों पर आरोप
एटा। खबर उत्तर प्रदेश के एटा जिला से है, जहां किशोरी के साथ टॉयलेट में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वो अपने छह वर्षीय भाई को शौच कराने के लिए ले गई थी। इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान और उसके दो साथियों वहां पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने उसे शौचालय के अंदर ही बंद कर दिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद धमकी देते हुए आरोपित मौके से भाग गए।

मामला एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 नवंबर को शाम सात बजे किशोरी अपने भाई को शौच कराने खेत पर ले गई थी। तभी गांव निवासी पूर्व प्रधान राजीव अपने दो साथियों आकाश और अनिल कुमार के साथ वहां पहुंच गया। तीनों ने लड़की को खेत पर ही बने एक निजी शौचालय में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद धमकी देते हुए आरोपित भाग गए।
पीड़िता ने घर आकर परिवार वालों को पूरी बात बताई। परिवार का कहना है कि वे दूसरे दिन मंगलवार को पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे मगर एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सुखलाल भारती को प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर डीएम ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार को दोपहर पीड़िता की तहरीर पर अलीगंज कोतवाली में तीनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, एससीएसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, एएसपी ओपी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता से पूछताछ करके उसके बयान भी दर्ज किए। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने पूर्व प्रधान व उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपितों की तलाश कर रही हैं, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
-
उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications