'तुम्हारे साथ नहीं...मैं MBBS डॉक्टर संग रहूंगी',पति ने मेहनत कर पढ़ाया...नर्स बनी तो बदल गया पत्नी का रवैया

Etah News: एसडीएम ज्योति मौर्य (jyoti maurya sdm) और आलोक मौर्य का मामला सड़क से लेकर गूगल तक में ट्रेंड कर रहा है। तो वहीं, अब ज्योति मौर्य (smd jyoti maurya) जैसे एक और मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले (Etah) से सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर नर्स बनाया।

नर्स बनने और नौकरी लगने के बाद महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। पीड़ित की पत्नी का कहना है कि तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। मैं एमबीबीएस के साथ रहूंगी। तुम्हारी कोई हैसियत नहीं है। इतना ही नहीं, महिला ने अपने पति के ऊपर दहेद उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।

Etah News

यह मामला एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के अखतौली गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी प्रदीप की मुलाकात अर्चना यादव से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। जिसके बाद वो 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। अर्चना मूल रूप से पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव कपरेटा की रहने वाली है।

प्रदीप ने मीडिया कर्मियों को बताया कि उसकी अर्चना से शादी 2022 में हुई थी। शादी से पहले ही अर्चना ने आगे पढने की बात कही थी। जिसके बाद प्रदीन ने अर्चना को बीएससी कराई और फिर नर्सिंग का कोर्स कराया। प्रदीप ने बताया कि वह खुद विदेश चला गया और वहां वेटर की नौकरी कर ली।

जो भी पैसा वहां पर कमता था उसे अर्चना की पढ़ाई के लिए भेजता था। प्रदीप ने बताया कि अर्चना नर्सिंग के कार्स से भी आगे पढ़ना चाहती थी। उसने आगरा से कोचिंग करने की बात कही। जिसके बाद उसे आगे पढ़ाने के लिए एक कमरा आगरा में किराए पर दिलाकर पढ़ाई कराई। करीब छह माह बाद उसका व्यवहार बदल गया।

प्रदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोचिंग के दौरान अर्चना की मुलाकात एक एमबीबीएस डॉक्टर से हुई। इस दौरान उसके व्यवहार में कुछ चेंज आने लगा, जब उसपर नजर रखनी शुरू की तो शक सही निकला। एक बार जब वह रात को 11 बजे लौटी तो टोकने पर खूब झगड़ा किया और साफ कह दिया कि अब मैं एमबीबीएस डाक्टर के साथ रहूंगी।

तेरी मेरी कोई बराबरी नहीं है। इसके बाद दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि दहेज की तो कोई बात ही नहीं है। वहीं, पति प्रदीप द्वारा लगाए गए डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर अर्चना यादव एएसपी ऑफिस पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अर्चना ने कहा कि मैं ज्योति मौर्य जैसी नहीं हूं।

पति ने मुझे बदनाम करने की साजिश रची है और झूठे आरोप लगा रहा है। अर्चना ने कहा कि ने पति प्रदीप ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी के एक माह बाद से ही उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। इस पर मैंने थाना मिरहची में पहला मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सुलह समझौता हुआ। इसके बाद पति के घर गई।

कुछ समय बाद फिर से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, तब पुलिस घर से निकालकर लाई थी। जून 2023 में एक और मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि पति ने खुद को दुबई में इंजीनियर बताकर शादी की थी। एमएससी में परीक्षा दिलाई थी। इसके अलावा कोई पढ़ाई नहीं कराई।

अर्चना ने अपने प्रदीप पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दूसरी लड़की के चक्कर में मुझे घर से निकालना चाहता है ताकि मुझे रास्ते से हटाकर उसको लेकर आ सके। मेरी पढ़ाई में कोई सहयोग नहीं किया गया, ना ही मुझे बीएससी नर्सिंग कराई गई है। बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

तो वहीं, इस मामले थाना प्रभारी निरीक्षक मिरहची सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि अर्चना ने दहेज उत्पीड़न का अभियोग दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना चल रही है। अन्य कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+