Etah Accident News: स्क्रैप की दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Etah Accident News Today: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में 11 मई की सुबह एक रफ्तार स्कॉर्पियों कार स्क्रैप की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Etah Accident News Today: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सामने आई है। यहां गुरुवार 11 मई की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों कार स्क्रैप की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के कस्बे में हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियों कार एटा से होते हुए दिल्ली की ओर जा रही थी। इस दौरान पिलुआ में अचानक एक बाइक सवार से टकराकर तेज रफ्तार कार स्क्रैप की दुकान में जा घुसी। इस दौरान स्कॉर्पियों सावर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, एक युवक ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
Recommended Video

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मानें तो मरने वालों में महिपाल पुत्र टीकम सिंह निवासी गदुआ थाना पिलुआ, लोकेंद्र पुत्र सुनील कुशवाह निवासी रोहताश नगर दिल्ली एवं उसकी पत्नी मीरा की मौत हो गई। जबकि एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।











Click it and Unblock the Notifications