Etah : 1 हजार रुपए के विवाद में किसान की हत्या, बुजुर्ग को उसी के खेत में ट्रैक्टर के नीचे कुचला

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खेत की जुताई के मात्र 1 हजार रूपए के लेनदेन को लेकर किसान और चालक के बीच कहासुनी होने पर ट्रैक्टर चालाक ने 73 वर्षीय किसान रामसेवक को कुचलकर मार डाला। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर में घुसकर आगजनी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा गई है। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मामूली विवाद में चढ़ा दिया ट्रेक्टर

मामूली विवाद में चढ़ा दिया ट्रेक्टर

बताया जा रहा है कि रामसेवक नाम का किसान अपने खेत की जुताई करवाने के लिए ट्रैक्टर किराए पर लेकर गया था। खेत की जुताई होने के उपरांत जब ट्रैक्टर चालक अश्वनी ने जुताई के पैसे मांगे तो बुजुर्ग ने आनाकानी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए ट्रेक्टर चालक ने किसान के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर चढ़ने से बुजुर्ग घायल हो गया और खेत में ही उसने दम तोड दिया। हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर में घुसकर आगजनी और लूटपाट कर डाली। घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों ने सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यलाय भेज दिया है। वहीं आरोपी के घर हुई आगजनी की सूचना भी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

किसान पर नहीं थे एक हजार रुपए

किसान पर नहीं थे एक हजार रुपए

मृतक के बेटे अनिल ने बताया कि खेत की जुताई के एक हजार रुपए पिता पर उस समय नहीं थे। इसलिए पिता ने उनसे आग्रह किया कि मक्का बेचकर वह उनका पैसा चूका देंगे परंतु अस्वनी सहित चार लोगों ने पहले उन्हें लाठी डंडों से मारा और बाद में टैक्टर चढ़ाकर कर जान से मार दिया।
मामले पर आरोपी की बहन दिव्या ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में गुस्साए परिजन और ग्रामीण घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। घर के अंदर रखे महिलाओं के जेवरात और लाखों रुपए की नगदी लूट ली और घर को आग के हवाले कर दिया। घर के अंदर लगी भीषण आग में सब कुछ जलकर राख हो गया है।

टैक्टर चालक गिरफ्तार

टैक्टर चालक गिरफ्तार

वही अपर पुलिस अधीक्षक अपराध विनोद कुमार पांडेय ने बताया घटना आज प्रातः आठ बजे की है। ताजपुर गांव के अनिल शर्मा और अश्वनी कश्यप के बीच खेत की जुताई के पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। चालक ट्रैक्टर ले जाने लगा था जिसके चलते मृतक रामसेवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए ।गुस्साए परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के घर में घुसकर आगजनी कर दी है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं आग पर काबू पा लिया गया है । टैक्टर चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+