एटा: कार में जले पांच लोग, जिंदा बची बच्ची को बचाने की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कार में जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के दौरान मानवता को शर्मसार करनेवाला नजारा दिखा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत जलती कार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस हादसे में जिंदा बची घायल बच्ची जमीन पर तड़प रही थी और किसी ने उसको बचाने की कोशिश नहीं की। संवेदनहीनता के शिकार लोग उस घायल बच्ची का भी वीडियो बनाते रहे।

बार-बार लोग बनाते रहे वीडियो

बार-बार लोग बनाते रहे वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दुर्घटना के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लोग जलती हुई कार के साथ खुद का वीडियो बना रहे हैं। साथ ही घायल पड़ी लड़की के साथ भी वीडियो बना रहे हैं। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। नयागांव थाना क्षेत्र के तमरौरा गांव के रहने वाले सुनील अपनी पत्नी विमला, बेटा लवकुश और बेटी वर्षा के साथ दिल्ली से वापस गांव जा रहे थे। इनके अलावा कार में दो और लोग सवार थे।

कार ट्रॉला से जा टकराई

कार ट्रॉला से जा टकराई

शनिवार की सुबह चार बजे के आसपास बागवाला थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास कार ट्रॉला से जा टकराई। ऐसा कहा जा रहा है कि कार चलाने के दौरान सुनील को नींद आ गई थी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई, किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। इस दौरान बेटी वर्षा उछलकर कार से दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं पांच लोग जिंदा जल गया।

कार में सवार थे 6 लोग

कार में सवार थे 6 लोग

मृतकों की शिनाख्त सुनील, पत्नी विमला देवी, उनका बेटा लवकुश के अलावा मौसा बबलू और ममेरा भाई चंद्रशेखर शामिल हैं। वहीं इस हादसे में घायल वर्षा को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एएसपी संजय कुमार सहित कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+