एटाः खड़े ट्रॉला में जा घुसी कार और लग गई आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दिल्ली से लौट रहे कार ट्रॉला में जा घुसी। भीषण टक्कर होते ही कार में आग लग गई और कार में सवार पांच लोगों कि जिंदा जलकर मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के दौरान दंपत्ति की बेटी कार से उछलकर दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि इस दौरान उसको भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे आगा रेफर कर दिया गया है।

नयागांव थाना क्षेत्र के तमरौरा गांव के रहने वाले सुनील अपनी पत्नी विमला, बेटा लवकुश और बेटी वर्षा के साथ दिल्ली से वापस गांव जा रहे थे। इनके अलावा कार में दो और लोग सवार थे। शनिवार की सुबह चार बजे के आसपास बागवाला थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास कार ट्रॉला से जा टकराई। ऐसा कहा जा रहा है कि कार चलाने के दौरान सुनील को नींद आ गई थी।

टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई, किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। इस दौरान बेटी वर्षा उछलकर कार से दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं पांच लोग जिंदा जल गया। मृतकों की शिनाख्त सुनील, पत्नी विमला देवी, उनका बेटा लवकुश के अलावा मौसा बबलू और ममेरा भाई चंद्रशेखर शामिल हैं। वहीं इस हादसे में घायल वर्षा को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
घटना की सूचना पाकर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एएसपी संजय कुमार सहित कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 4 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications