Etah Accident: तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, हादसे के पीछे ये है वजह
Etah Accident: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की कार कि सामने से आए ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हुई। बताया जा रहा है कि तीनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान हादसे में तीनों की मौत हो गई।

पुलिस द्वारा फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद देर रात परिजन वहां पहुंचे। घटना के बाद तीनों युवकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।
बताया जा रहा है कि नगला समन का रहने वाला 26 वर्षीय अनूप, रमिया भागनेरा का रहने वाला 35 वर्षीय अमित और जिटौली का रहने वाला 25 वर्षीय इकेश नामक तीन युवक दोस्त थे। तीनों मंगलवार की रात में नगला गलू में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
तीनों दोस्त कार में सवार होकर कोतवाली देहात के गदनपुर स्थित ईंट भट्टे के समय पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज धमाका सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
उसके बाद लोगों द्वारा फोन करके पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे के पीछे का कारण बताते हुए कहा गया कि सिंगल सड़क होने के चलते और वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण दोनों आपस में टकरा गए। घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही मरने वाले तीनों युवकों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications