एटा: स्कूल जाने के लिए लगाई डांट तो बेटे ने किया सुसाइड, मां ने भी उसी फंदे से लगाई फांसी

एटा। यूपी के एटा में मां की डांट के बाद 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगा दी। छात्र को फांसी से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मां को जैसे ही अपने इकलौते बेटे के मौत की खबर मिली उसने भी फांसी लगा ली। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

class 10th student hang himself after Mother scolded

मामला थाना निधौली कलां के गांव राम नगर का है। सचिन (13) पुत्र मुकेश कुमार 10वीं का छात्र था। पिता मुकेश कुमार रोहतक में ट्रक चलाते हैं। शुक्रवार को वो स्कूल नहीं गया था। इस पर मां हंसमुखी ने डांट दिया। नाराज होकर सचिन अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब 11 बजे जब मां ने कमरे में जाकर देखा तो सचिन फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जिसे देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सचिन को फंदे से उतारकर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां हंसमुखी को जैसे ही बेटा के मौत की खबर पता चली वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसी रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+