जेपी नड्डा ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- हम ‘गन्ना' की बात करते हैं वो ‘जिन्ना' की
जेपी नड्डा ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- हम ‘गन्ना' की बात करते हैं वो ‘जिन्ना' की
एटा, 12 दिसंबर: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से परिचित कराया। इस दौरान जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा अध्य़क्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा, 'कोई जिन्ना के नाम पर जीता है तो कोई परिवारवाद के नाम पर पार्टी खड़ी करता है।'
Recommended Video

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन जीटी रोड़ स्थित सैनिक पड़ाव में हुआ। यहां ब्रज प्रांत के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने कोरोना वायरस से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी। इस दौरान उन्होंने पूछा, 'मैं जानना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी, बसपा और सपा तब कहां थे जब राज्य कोरोना संक्रमण से पीड़ित था।' सीएम ने आगे बोलते हुए कहा, 'अगर एक-एक बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ का प्रंबधन करेंगे और जिम्मेदारी संभाल लेंगे तो भारतीय जनता पार्टी राज्य में 325 से अधिक विधानसभा सीटें जीतेगी।'
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों की नियत खराब थी। गरीब का राशन माफिया के पास जाता था और गरीब देखता रह जाता था। पहले माफिया हावी था, आज पुलिस माफिया पर हावी है। माफिया जान बचाने के लिए मारा-मारा फिर रहा है। विपक्ष सपने में खोया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। विकास के बडे़-बड़े कार्य हो रहे हैं। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि देश की जनता को बताना चाहते हैं कि जनसैलाब कोई जनसभा नहीं है कार्यकर्ता सम्मेलन है। बूथ के अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि जनता को बताएं कि केंद्र और प्रदेश ने जो वादा किया था उसे करके दिखाया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक के साथ जुड़ी हैं, जातिवाद के साथ काम कर रही हैं। कोई जिन्ना के नाम पर जीता है तो कोई परिवारवाद के नाम पर पार्टी खड़ी करता है लेकिन बीजेपी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास करने वाली पार्टी है। इस दौरान अखिलेश पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा, 'जब हम गन्ने की बात करते हैं तो उनके मुंह से जिन्ना निकलता है। मुझे और देश को उन लोगों से खतरा दिखता है जो कुर्सी और वोट के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल जिन्होंने 567 राज्यों को एकत्र करके भारत देश बनाया, उनके मुंह से पटेल का नाम नहीं जिन्ना का जिन्न निकलता है।'












Click it and Unblock the Notifications