एटा: ससुर, बच्चों समेत एक-एक कर की चार हत्याएं, फिर सुबह से भूखी बहू ने ऐसे दी अपनी जान

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने रविवार को मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। एसएसपी सुनील कुमार के मुताबिक, घर की बहू ने पहले ससुर को जहर दिया, फिर बहन और फिर दोनों बच्चों को खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया था। इसके बाद सभी के मरने की पुष्टि के लिए उनके गले दबाए और बाद में खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बहू सुबह से खाली पेट थी और उसने हार्पिक पी लिया था। घटना के पीछे गृहक्लेश की बात सामने आई है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

बता दें, एटा में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला था। कोतवाली नगर के मोहल्ला शृंगार नगर में रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी राजेश्वर प्रसाद पचौरी (75) पुत्र रामप्रसाद पचौरी रहते थे। उनकी पुत्रवधू दिव्या (35) पत्नी दिवाकर, नाती आरुष (8) आरव (1) रहते थे। कुछ दिन पहले बेटे की साली हाथरस निवासी बुलबुल (23) भी आ गई थी। शनिवार सुबह दूध देने के लिए महिला आई थी। महिला ने गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसने अंदर झांककर देखा तो गेट के पास ही चारपाई पर दिव्या की लाश पड़ी दिखाई दी। यह देख महिला की चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई।

घर के अंदर पड़े थे सभी के शव

घर के अंदर पड़े थे सभी के शव

घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। मामले की सूचना पर पुलिस और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गैस कटर से गेट काटा और कमरे में दाखिल हुई, जहां सभी मृत पड़े थे। मौके पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, डीएम सुखलाल भारती, एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा, एएसपी संजय कुमार, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड आदि लोग पहुंच गए। पुलिस ने डॉग स्क्वाउड आदि से जांच कराई है।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग एटा मांगे न्याय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की मांग की गई। इसे एक खास जाति के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन 24 घंटे के भीतर एटा पुलिस ने इस मामले का जो खुलासा किया है वह चौंकाने वाला है। एटा के एसएसपी के मुताबिक, 'पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया तो कई बातें सामने आईं। यह पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने किया था। जांच में सामने आया की घर की बहू ने बाकी लोगों को जहर देकर उनकी हत्या कर दी और फिर बाद में अपने हाथ की नस काटकर खुद भी जहर खा लिया। इसके अलावा घर में मौजूद बच्चे की हत्या हथेली से मुंह दबाकर की गई थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+