Zubeen Garg की मौत के बाद पत्नी ने मांग में क्यों भरा सिंदूर? क्या 6 महीने में कर ली दोबारा शादी? क्या है सच?
Zubeen Garg Wife Garima: बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय संगीत जगत तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की अचानक हुई मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। जुबीन गर्ग के फैंस से लेकर उनके परिवार वालों को सिंगर की मौत की खबर ने शॉक्ड कर दिया था।
सितंबर 2025 में हो गई थी जुबीन गर्ग की मौत
आपको बता दें कि सितंबर 2025 में जुबीन गर्ग एक बहुत ही अजीबोगरीब हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी और इस दुख से महीनों बाद भी लोग दुख से उबर नहीं पाए हैं।

जुबीन की मौत 6 महीने बाद इवेंट में नजर आईं पत्नी गरिमा
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के करीब 6 महीने बाद उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग (Garima Saikia Garg) एक कार्यक्रम में नजर आईं, जहां उनकी मांग में सजा सिंदूर सबकी नजरों का केंद्र बन गया। पति के निधन के 6 महीने बाद भी उनका ये फैसला लोगों के लिए भावुक कर देने के साथ साथ हैरान कर देने वाला भी था।
पति की मौत के बाद क्यों मांग में सिंदूर लगा रही हैं गरिमा?
-वहीं इस कार्यक्रम के दौरान दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने बताया कि वह पति की मौत के बाद भी अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं। उन्होंने नम आंखों से कहा कि ये सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि एक वादा है जो उन्होंने अपने पति से किया था।
-गरिमा सैकिया ने कहा- जुबीन ने अपने हाथों से मेरी मांग में जो सिंदूर भरा था, उसे मैं पूरी जिंदगी तक ऐसे ही सजाकर रखना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि जब तक वह अगली बार उनसे नहीं मिलतीं और वह फिर से अपने हाथों से उन्हें सिंदूर नहीं लगाते, तब तक ये उनकी मांग में यूं ही सजा रहेगा। गरिमा ने कहा- मेरा ये सिंदूर हमेशा ताजा रहेगा और मुझे जुबीन के साथ अपने रिश्ते की याद दिलाता रहेगा।
गरिमा ने हिंदू परंपरा से अलग लिया फैसला
-जानकारी के अनुसार आमतौर पर हिंदू समाज में पति के निधन के बाद महिलाएं सिंदूर लगाना छोड़ देती हैं लेकिन गरिमा सैकिया का फैसला इन सामाजिक परंपराओं से अलग है।
-गरिमा का कहना है कि ये उनके और जुबीन के बीच का निजी वादा है, इसलिए वह इसे निभाती रहेंगी। गरिमा के इस भावुक बयान ने कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों को इमोशनल कर दिया था।
गरिमा ने खोला पति की जिंदगी से जुड़ा एक अनसुना राज
-गरिमा सैकिया ने इस दौरान जुबिन गर्ग की जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प और रहस्यमय पहलू भी लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि जुबीन अक्सर एक बात कहते थे कि उन्हें समय से डर लगता है।
-गरिमा ने बताया कि पिछले कई सालों से जुबीन बार-बार यही कहते रहते थे कि उन्हें किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि समय से डर लगता है। गरिमा के मुताबिक आज तक वह इस बात का सही मतलब समझ नहीं पाई हैं।
-कार्यक्रम के दौरान गरिमा से जुबीन गर्ग की आदतों के बारे में भी सवाल किया गया था। उन्होंने बताया कि जुबीन ने अपनी जिंदगी में 50 से ज्यादा फ्लाइट्स मिस कर दी थीं। इसके बावजूद वह कभी परेशान नहीं होते थे और हमेशा कहते थे कि कोई बात नहीं, अगली फ्लाइट ले लेंगे। गरिमा के अनुसार जुबीन स्वभाव से बेहद शांत थे और उन्हें सिंपल लाइफ पसंद थी। वो शो-ऑफ करना पसंद नहीं करते थे।
स्कूबा डाइविंग हादसे में हुई थी सिंगर की मौत
-जानकारी के अनुसार सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को हुआ था। उस समय वह सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक पानी में डूबने से सिंगर की मौत हो गई थी
-जुबीन गर्ग की अचानक मौत ने संगीत जगत के साथ-साथ उनके फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया था। आज भी लोग उनके गानों और यादों के जरिए उन्हें याद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications