Zubeen Garg की आखिरी फिल्म 'रोई-रोई बिनाले' ने मचाई ऐसी धूम, 800 स्क्रीन पर हाउसफुल, क्या है मूवी में खास?
Zubeen Garg Last Film: असम के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक आइकॉन जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज और कला आज भी करोड़ों दिलों में गूंज रही है। जुबीन गर्ग लोगों के जहन में बस चुके हैं।
जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई-रोई बिनाले' रिलीज
इसी बीच खबर है कि सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के डेढ़ महीने बाद यानी आज 31 अक्टूबर 2025 को उनकी आखिरी फिल्म 'रोई-रोई बिनाले' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने असम में एक भावनात्मक लहर पैदा कर दी है।

असम के थिएटरों के बाहर फैंस की भीड़
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की इस आखिरी फिल्म ने असम के थिएटरों के बाहर फैंस की भीड़ लगा दी है जो कि आंखों में आंसू और दिल में गर्व लेकिन इस मूवी को देखने पहुंचे हैं।
सिंगापुर में हादसे में गई थी सिंगर की जान
आपको बता दें कि 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से जुबीन गर्ग की मौत हो गई थी। उनकी इस आकस्मिक मौत ने पूरे असम को शोक में डुबो दिया था। राज्यभर में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। उन्हें असम का भगवान कहा जाने लगा था। फिलहाल जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच जारी है।
'रोई-रोई बिनाले' बना सिंगर के फैंस के लिए खास तोहफा
-जानकारी के अनुसार फिल्म 'रोई-रोई बिनाले' जुबीन गर्ग का ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे वह करीब 19 साल से प्लान कर रहे थे। फिल्म उनकी मौत से कुछ ही दिन पहले पूरी हुई थी। आज जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तो ये उनके चाहने वालों के लिए किसी बेशकीमती तोहफे से कम नहीं है।
-असम में हर थिएटर के बाहर फैंस सुबह 4 बजे से भारी बारिश में भी लाइन लगाकर खड़े नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में हर शो हाउसफुल चल रहा है और अगले एक हफ्ते तक के सभी शो एडवांस बुक हो चुके हैं। असम में इस वक्त किसी और फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं हो रही है। हर स्क्रीन सिर्फ जुबीन गर्ग की इस फिल्म को समर्पित है।
800 स्क्रीन पर रिलीज हुई जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म
-फिल्म रोई-रोई बिनाले को पूरे भारत में 800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म 100 करोड़ रुपये से कम की कमाई नहीं करेगी और असम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है।
-फैंस की भारी डिमांड को देखते हुए असम में 8 नई स्क्रीन जोड़ी गई हैं, जहां पहला शो सुबह 5 बजे से शुरू होकर आधी रात तक चलेगा। जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म पर लगे जीएसटी से होने वाली कमाई को उनके द्वारा स्थापित कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को दान किया जाएगा।
डायरेक्टर ने कही दिल छूने वाली बात
फिल्म 'रोई-रोई बिनाले' के डायरेक्टर राजेश भुयान ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है- ये फिल्म जुबीन गर्ग की नहीं बल्कि उनके चाहने वालों की है। लोग सुबह 4 बजे थिएटर पहुंचे हैं। ये अपने आप में इतिहास है।
'रोई-रोई बिनाले' में जुबीन गर्ग ने की है एक्टिंग
-वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर श्मामंतक गौतम ने कहा- हमें फिल्म पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर स्क्रीन हाउसफुल है और विदेशों से भी शानदार व्यूज मिल रहे हैं।
-आपको बता दें कि 'रोई-रोई बिनाले' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें खुद जुबीन गर्ग एक्टिंग करते नजर आए हैं और उनकी ओरिजिनल आवाज सुनने को मिलती है। फिल्म को लेकर फैंस का कहना है कि ये सिर्फ एक मूवी नहीं बल्कि जुबीन को समर्पित एक भावनात्मक यात्रा है।












Click it and Unblock the Notifications