जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नया ट्विस्ट, इस एक्ट्रेस समेत 4 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ऐसा सच
Zubeen Garg Death Case: असम पुलिस ने फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उनके मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंता पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
मैनेजर और ऑर्गनाइजर को 14 दिन की पुलिस कस्टडी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ सरमा और श्यामकानु महंता को गुवाहाटी लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी
इसके साथ ही पुलिस ने जुबीन गर्ग के ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी और एक्ट्रेस अमृतप्रभा महंता को भी लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और कई अन्य लोगों से पूछताछ अभी भी जारी है।
सिंगापुर में हुई थी सिंगर जुबीन गर्ग की मौत
दरअसल, जुबीन गर्ग गत 20 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने वाले थे। कार्यक्रम का आयोजन श्यामकानु महंता ने किया था। लेकिन फेस्टिवल से एक दिन पहले ही यानी 19 सितंबर 2025 को समंदर में तैराकी के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिंगापुर पुलिस बल ने कही ऐसी बात
-जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने दिवंगत सिंगर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके निधन पर एसपीएफ के प्रारंभिक निष्कर्षों की एक कॉपी भारतीय उच्चायोग को उनके अनुरोध पर भेज दी है।
-सिंगापुर पुलिस बल की तरफ से कहा गया है कि मामले की पुलिस जांच जारी है। जनता को सलाह दी जाती है कि वह मृतक के सम्मान में, उनकी मौत की परिस्थितियों से संबंधित कोई भी वीडियो या फोटो शेयर न करें।
पोस्टमार्टम में डूबने की बात आई सामने
शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में जुबीन गर्ग की जान गई है लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना बताया गया है। जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने अपने पति मौत पर शक जताते हुए इसी बारीकी से जांच की अपील की थी।
पत्नी गरिमा ने मैनेजर पर लगाया ऐसा आरोप
-गरिमा सैकिया ने सबसे पहले सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा पर आरोप लगाया था। गरिमा का कहना था कि हादसे के पीछे उनका हाथ हो सकता है। उनका ये भी कहना था कि उन्हें उस दिन घटनास्थल पर मौजूद लगभग सभी लोगों पर शक है।
-गरिमा सैकिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं थी, वह दवाइयों पर थे और दिन में सोने की आदत रखते थे। ऐसे में उन्हें जबरन ले जाया गया हो, इसकी आशंका है। मैनेजर ने उन्हें बताया था कि जुबीन को पानी के अंदर पहला दौरा पड़ा, लेकिन जब उन्होंने तस्वीरें और वीडियो मांगे, तो साफ मना कर दिया गया।
पुलिस ने सामने रखा ऐसा सच
-असम पुलिस की एसआईटी के प्रमुख और सीआईडी के स्पेशल डीजीपी एम पी गुप्ता ने बताया है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। इनमें जुबीन गर्ग का मोबाइल फोन भी शामिल है, जो मैनेजर सिद्धार्थ सरमा के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों के मोबाइल और अन्य निजी सामान जब्त कर लिए हैं।
-दूसरी तरफ दिवंगत सिंगर की पत्नी गरिमा सैकिया ने इस मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन सच सामने आएगा। साथ ही ये भी साफ होगा कि सिंगापुर में यॉट पार्टी के दौरान जुबीन गर्ग के साथ आखिरकार क्या हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications