दूसरी शादी के बाद भी एक्ट्रेस को मिला धोखा, ससुराल वालों ने प्रॉपर्टी में नहीं दी फूटी कौड़ी, बयां किया दर्द
Zeenat Aman Love Life: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने 70 और 80 के दशक में इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। उस दौर में उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया जिसकी वजह से आए दिन एक्ट्रेस के अफेयर्स की खबरें सामने आती रहती थीं। लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
जीनत अमान हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि आखिर किस वजह से उनकी शादी नहीं टिक पाई। वह जानती थीं कि उनका पति धोखा दे रहा है लेकिन बावजूद इसके जीनत अमान ने अपनी शादी को 12 साल तक निभाया था।

बता दें कि, जीनत अमान की पहली शादी संजय खान से साल 1978 में हुई थी जो कि मुश्किल से एक साल भी नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने मजहर खान से 1985 में दूसरी शादी की थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये शादी भी नहीं टिक पाएगी। दरअसल, जीनत अमान को पता चला कि शादी होने के बावजूद उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है।
सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में जीनत अमान ने बताया था कि शादी के कुछ ही समय बाद उन्हें ये एहसास हो गया था कि गलत शादी कर ली है। लेकिन किसी तरह इसे बचाने की कोशिश की। जीनत ने कहा, 'जीनत ने कहा, 'जब मेरे बेटे का जन्म हुआ, तो मैंने सोचा कि मुझे इस शादी को खत्म कर देना चाहिए। इस पर हमने बातचीत भी की, लेकिन फिर मैंने यह सोचा कि मेरे बच्चे को एक मौका मिलना चाहिए, इसलिए मैंने शादी बनाए रखने का फैसला किया। मैंने कोशिश की इस रिश्ते को बचाने के लिए सबकुछ करूं।'
जीनत ने बताया कि जब वह अलग हो चुके थे तो उनके पति बीमार पड़ने लगे थे। वहीं ससुराल वालों ने पूरी तरह से अलग कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी और हमें मजहर की संपत्ति से एक रुपए तक नहीं मिला, सब कुछ मां-बेटी ने ले लिया। इतना ही नहीं जब एक्ट्रेस के पति की मौत हो गई तो उनके ससुराल वालों ने आखिरी बार देखने भी नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications