Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जीनत अमान ने की थीं दो शादियां पर नहीं मिला सच्चा प्यार, पतियों ने मारपीट कर बना दी थी ऐसी जिंदगी

Zeenat Aman Birthday: जीनत अमान ने अपने करियर के पीक पर ही शादी कर ली थी, लेकिन उनकी दोनों शादियां सफल नहीं हो पाईं। उन्हें पर्सनल लाइफ में जिंदगीभर केवल दुख ही मिला।

Zeenat Aman Birthday: जीनत अमान उन मशहूर हीरोइनों में से एक हैं जिन्होंने हिंदी फिल्म को ग्लैमर का तड़का दिया था। एक्ट्रेस जीनत अमान ज्यादातर फिल्मों में अपनी ड्रेसिंग सेंस और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले जीनत अमान ने मिस एशिया पैन पैसिफिक का खिताब अपने नाम किया था। जीनत अमान ने एक यमय पर एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्में दी हैं। न सिर्फ फिल्मों में अपनी शानदार एकिटंग की वजह से बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जीनत अमान लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती थीं। उन्होंने अपने करियर के पीक पर ही शादी कर ली थी, लेकिन उनकी दोनों शादियां सफल नहीं हो पाईं। उन्हें पर्सनल लाइफ में जिंदगीभर केवल दुख ही मिला। आज जीनत अमान अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों के बारे में।

जीनत अमान ने बॉलीवुड को दिया ग्लैमर का तड़का

जीनत अमान ने बॉलीवुड को दिया ग्लैमर का तड़का

जीनत अमान हिंदी सिनेमा की दिग्गज हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'हंगामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कहते हैं कि जीनत अमान के स्क्रीन पर आने के बाद ही हिंदी सिनेमा का पूरा ट्रेंड बिल्कुल बदल गया था। हिंदी सिनेमा में जीनत अमान के ड्रेसिंग सेंस और बोल्डनेस की जमकर चर्चा होती थी। दर्शकों से लेकर इंडस्ट्री के लोगों तक को जीनत अमान का ग्लैमरस अंदाज खूब पसंद था। दरअसल उस यमस हिंदी सिनेमा की हीरोइनें साड़ी और सूट में ही नजर आती थीं, लेकिन जीनत अमान ने बिकिनी और वेस्टर्न ड्रेसेस का ट्रेंड ला दिया था।

संजय खान के साथ थे अफेयर के चर्चे

संजय खान के साथ थे अफेयर के चर्चे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जादू चलाने के साथ साथ जीनत के अफेयर के भी खूब चर्चे होते थे। जीनत अमान और संजय खान का अफेयर उन दिनों सुर्खियों में छाया रहता था। संजय न सिर्फ शादीशुदा थे, बल्कि उनके 4 बच्चे भी थे लेकिन फिर भी जीनत अमान के साथ उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने फिल्म 'अब्दुल्ला' की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे से गुपचुप शादी कर ली थी। जब इसका खुलासा हुआ तो सभी हैरान हो गए थे लेकिन फिर दोनों के बीच हर रोज झगड़े शुरू हो गए।

मीरपीट में चली गई थी जीनत के आंखों की रोशनी

मीरपीट में चली गई थी जीनत के आंखों की रोशनी

खबर है कि संजय खान अपनी पत्नी जीनत अमान के साथ खूब मारपीट करते थे। एकबार उन्होंने जीनत को इतना मारा था कि उनकी आंखों में परेशानी हो गई थी और जबड़ा भी टूट गया था। हालांकि बाद में ऑपरेशन के जरिए उनकी आंख ठीक हो गई थी। दरअसल इस बात का खुलासा जीनत अमान ने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ में भी किया है।

मजहर खान के साथ की थी दूसरी शादी

मजहर खान के साथ की थी दूसरी शादी

संजय खान से रिश्ता टूटने के बाद जीनत अमान मजहर खान के साथ रिलेशनशिप में आईं। दोनों ने शादी भी की। शादी के कुछ समय बाद मजहर भी जीनत के साथ बुरा व्यवहार और मारपीट करने लगे थे । वह बात-बात पर उनकी पिटाई करते थे। दूसरी शादी में भी जीनत को सिर्फ दर्द ही मिला था।

तलाक से पहले ही मजहर की हो गई थी मौत

तलाक से पहले ही मजहर की हो गई थी मौत

जीनत अपने पति मजहर से तलाक लेना चाहती थीं लेकिन उससे पहले ही उनके पति इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। मजहर से जीनत के दो बेटे हैं। मजहर के निधन के बाद जीनत ने अपने पिता का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ लिया और वह जीनत अमान ही बनकर रह गईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+