'शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहें' जीनत अमान ने युवाओं को क्यों दी ऐसी सलाह? खुद की टूटी दो बार शादी
Zeenat Aman: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपनी बेहरतीन एक्टिंग से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अपनी खूबसूरती के अलावा एक्ट्रेस अपने बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वहीं जीनत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
जीनत अमान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा और आज की जेनरेशन को शादी करने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

जीनत अमान अपने नए पोस्ट में डॉगी लिली के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आपको सलाह दूंगी शादी करने से पहले साथ रहे। यह वही सलाह है जो मैंने हमेशा अपने बेटों को भी देती हूं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं या रह रहे हैं।'
जीनत अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं कि, यह मुझे लॉजिकल लगता है कि इससे पहले कि दो लोग अपने परिवार और सरकार को अपने समीकरण में शामिल करें, वे पहले अपने रिश्ते को टेस्ट करें। ऐसा करने से एक-दूसरे की कई सारी अच्छाई और कमियां पता चलती है, जिसे शादी से पहले कम किया जा सकता है। लोग क्या कहेंगे इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।'
जीनत ने अपने पोस्ट में बताया कि आखिर ये क्यों जरूरी है। उन्होंने लिखा, "दिन में कुछ घंटों के लिए खुद का बेस्ट वर्जन बनना आसान है, लेकिन क्या आप किसी के साथ अपना बाथरूम शेयर कर सकते हैं? खराब मूड के तूफान का सामना कर सकते हैं? क्या आप इस बात पर सहमत हैं कि हर रात के खाने में क्या खाना चाहिए? उन लाखों छोटे-छोटे झगड़ों पर काम करें जो हर रिश्ते में होते हैं। क्या आप वास्तव में कम्पेटिबल हैं? मैं जानती हूं कि भारतीय समाज में "पाप में जीने" को लेकर थोड़ा अशांत है, लेकिन, समाज कई चीजों को लेकर अशांत है! लोग क्या कहेंगे?"
जीनत अमान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहले एक्टर संजय खान से गुपचुप शादी की थी। जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। लेकिन ये रिश्ता समय तक नहीं चला और बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद जीनत ने दूसरी शादी मजहर खान से की थी लेकिन ये रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया।












Click it and Unblock the Notifications