संजय खान का जीनत अमान संग था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? रचाई थी गुपचुप शादी, जायद खान ने तोड़ी चुप्पी
Zeenat Aman Sanjay Khan Affair: 80 के दशक में जीनत अमान और संजय खान का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि संजय खान उस वक्त शादीशुदा थे जिसके कारण दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका। अब संजय खान के बेटे और एक्टर जायद खान ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
जीनत अमान और संजय खान के अफेयर पर बोले जायद खान
जीनत अमान और संजय खान के अफेयर को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली। लेकिन बाद में खबर आई कि दोनों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से संजय के घर में बवाल मच गया। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। ऐसे में जायद खान ने दोनों के अफेयर पर खुलकर बात की।

'अफवाहों से ज्यादा और कुछ नहीं'
ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में जब जायद खान से जीनत अमान और संजय खान के अफेयर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "यह सिर्फ मेरे पिता के घर पर नहीं हो रहा था, बल्कि हर अभिनेता के घर में हो रहा था। एक या दो अजीब लोगों को छोड़कर हर इंसान उस समय बेहद सनकी था, जो वास्तव में ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए थे। ये सब अफवाहों से ज्यादा और कुछ नहीं।"
परिवार पर पड़ा गहरा असर
जायद खान ने आगे कहा कि, जब मैं छोटा था, 'मैं ऐसा करता था इन लोगों को तो इन लोगों को पार्टी करते और तैयार होते हुए देखता था, वह एक अलग युग था और उनकी रियल पर्सनैलिटी थी। जायद से जब पूछा गया कि क्या इस अफेयर की वजह से उनके घर पर असर पड़ा? एक्टर ने कहा, 'इसका प्रभाव सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि इस तरह की अफवाहों का प्रभाव पूरी इंडस्ट्री पर भी पड़ता है।'
जीनत ने संजय पर लगाए थे आरोप
बता दें कि, जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक बार 40 साल पुराने किस्से को साझा कर बताया था कि एक झगड़े की वजह से उनकी आंख में चोट लग गई थी। हालांकि संजय खान ने इस पर रिएक्ट करते हुए पीआर स्टंट बताया था। उन्होंने दावा किया कि जीनत पर कभी हाथ नहीं उठाया। संजय खान और जीनत अमान ने 'धुंध' और 'अबदुल्ला' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया।












Click it and Unblock the Notifications