जिस लड़की की वीडियो के कारण बदनाम हुईं रश्मिका मंदाना, अब उसने सामने आकर कही चौंकाने वाली बात
Zara Patel On Rashmika Mandanna Deepfake Video: मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों एक मॉफ्ड वीडियो को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और एक्ट्रेस के फैंस इस मामले में लीगल एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में अब वीडियो में दिख रही लड़की जारा पटेल ने बयान दिया।
दरअसल, रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें ओरिजिनल लड़की का चेहरा हटाकर एक्ट्रेस का लगाया गया। इसके लिए AI का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन और मृणाल ठाकुर ने अपना गुस्सा जाहिर किया। वहीं अब खुद वीडियो में नजर आ रही लड़की जारा पटेल ने वीडियो पर रिएक्शन दिया।

जारा पटेल ने वीडियो पर मचे बवाल के बाद कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, मुझे पता चला है कि किसी ने मेरी वीडियो का गलत तरीके से इस्तेमाल कर डीपफेक वीडियो बनाया है और किसी पॉपुलर एक्ट्रेस के चेहरा का इस्तेमाल किया गया। ये जो भी हो रहा है इन सबसे मैं बहुत परेशान, हैरान और दुखी हूं।
जारा पटेल अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं कि, मेरा इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे सभी लड़कियों की चिंता हो रही है कि अब उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले और भी ज्यादा घबराना और डरना पड़ेगा। इंटरनेट पर ये सब जो भी दिख रहा है उसकी सही से जांच करें। इंटरनेट पर दिख रही हर चीज सही और सच्ची नहीं होती। जो भी हो रहा है इससे मैं काफी परेशान हूं।'
जब से रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है तब से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये वीडियो किस लड़की का है और जारा पटेल कौन है? आपको बता दें कि जारा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह विदेश में रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तमाम फोटोज और ब्लॉग्स साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कुल 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में लिखा है कि पेशे से वह मेंटल हेल्थ एडवोकेट और फुल टाइम डाटा इंजिनियर हैं।












Click it and Unblock the Notifications