Yuzvendra Chahal से तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने किसे कहा- I Love You, वायरल हुई फोटो
Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र सिंह चहल के बीच अनबन
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल की शादीशुदा जिंदगी में काफी तनाव चल रहा है। दोनों के बीच की अनबन को लेकर रूमर्स फैले हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है।

धनश्री वर्मा एक खास शख्स पर बरसा रही हैं प्यार
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के बाद अक्सर कपल सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। लेकिन अब खबर हैं कि दोनों का तलाक होने जा रहा है। तलाक की इन खबरों के बीच ही धनश्री वर्मा एक खास शख्स पर खुलेआम प्यार बरसाती दिखाई दी हैं।
क्या मां के साथ शिफ्ट हो गई हैं धनश्री वर्मा?
खबरों के अनुसार युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों एक दूसरे से अलग होने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया जा रहा है कि धनशअरी वर्मा अपने पति युजवेंद्र चहल का घर छोड़कर अपनी मां के साथ शिफ्ट हो गई हैं।
धनश्री और युजवेंद्र के क्रिप्टिक पोस्ट
हालांकि तलाक की बात को लेकर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं तलाक की खबरों के बीच धनश्री अपनी मायके पहुंची हैं, जहां से कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
धनश्री वर्मा का फोटोशूट हुआ वायरल
इन तस्वीरों में से एक में धनश्री वर्मा अपनी नानी के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में धनश्री ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे नानी..आई लव यू। वहीं इससे पहले धनश्री ब्लैक और वाइट ड्रेस में फोटोशूट करवाती नजर आई थीं। उनका ये लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं युजवेंद्र चहल
धनश्री वर्मा के इस फोटोशूट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। धनश्री ने अपना ये ग्लैमरस अवतार ग्लॉसी मेकअप, बालों का मैसी बन और डार्क शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। वहीं धनश्री के पति यानी भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी तस्वीरों और वीडियोज में अक्सर मस्ती के मूड में नजर आते हैं।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र सिंह चहल के तलाक के रूमर्स क्यों फैले हैं?
-युजवेंद्र सिंह चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
-हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धनश्री वर्मा के साथ एक तस्वीर रखी है जो रणवीर अल्लाहबादिया के साथ उनके पॉडकास्ट की है।
-वहीं धनश्री ने भी पति युजवेंद्र सिंह चहल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है लेकिन उनके साथ तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं।
-इसके बाद से ही रूमर्स फैल गए हैं कि घनश्री वर्मा और युजवेंद्र सिंह चहल की शादीशुदा जिदंगी ठीक नहीं चल रही है और वो जल्द ही तलाक ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications