भुवन बाम के पहाड़ी महिलाओं पर कमेंट को लेकर NCW सख्त, यूट्यूबर ने मांगी माफी

मुंबई, 2 अप्रैल: यूट्यूबर भुवन बाम ने अपने वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद के बाद माफी मांग ली है। पहाड़ी महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तो एतराज जताया ही है, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है। जिसके बाद ट्विटर पर भुवन बाम ने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

बीते हफ्ते अपलोड किया था वीडियो

बीते हफ्ते अपलोड किया था वीडियो

यूट्यूबर भुवन बाम ने बी हफ्ते अपने यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स में एक वीडियो अपलोड किया है। ऑटोमैटिक गाड़ी नाम से अपलोड किए गए इस वीडियो में पहाड़ी महिलाओं को लेकर कुछ हल्की और अपमानजनक बातें कही गई हैं। वीडियो यूट्यूब पर चला तो लोगों का ध्यान इस पर गया। वहीं महिला आयोग ने भी इसको आपत्तिजनक पाया।

महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने महिला आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की तो राष्ट्रीय महिला आयोग का ध्यान भी इस ओर गया। महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए दिल्ली पुलिस से भुवन बाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने बाम के यूट्यूब चैनल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव को भी लिखा है।

बाम ने मांगी माफी

बाम ने मांगी माफी

महिला आयोग के ट्वीट पर ही रिप्लाई करते हुए भुवन ने माफी मांगते हुए लिखा मुझे जानकारी मिली कि मेरे वीडियो से कई लोग आहत हैं। मैंने वीडियो को एडिट कर उस पार्ट को हटा दिया है। जो लोग मुझे जानते हैं, वह यह भी जानते हैं कि मैं महिलाओं की कितनी इज्जत करता हूं। इस वीडियो के माध्यम से मेरा किसी को दुख पहुंचाने का मकसद नहीं था लेकिन फिर भी लोगों को दुख हुआ तो इसके लिए मैं सभी से माफी मांगता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+